दमोह : 09 मार्च 2024
प्रोफेसर शासकीय कमला नेहरू कॉलेज डॉ. रेखा जैन ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और मतदान करना हम सभी का फर्ज है, आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में आप सभी मतदान अवश्य करियें। माय वोट माय फ्यूचर।
प्राध्यापक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह डॉक्टर इंदिरा जैन ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव के लिये इस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मैं सभी से निवेदन करती हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान का उपयोग करें। आपका मतदान ही देश और राष्ट्र की नीव को सुदृण करता हैं। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हम अपने मताधिकार का समुचित उपयोग करेंगे। महिला किसी भी राष्ट्र, समाज और परिवार की धुरी होती है, अधिक से अधिक जाग्रति के साथ हम अपने मतदान का उपयोग करें।
प्राध्यापक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह डॉ ऊषा सोनी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुये कहा आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर इस लोकसभा चुनाव को सफल बनाने में महत्वर्पूण भूमिका अदा करें।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..