आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध की गई
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
दमोह : 13 अप्रैल 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 में आदर्श आचार संहिता के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र खरे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैl इसी क्रम में आज दमोह व्रत ब प्रभारी सुरेश कुमार गौंड द्वारा ग्राम किल्लाई थाना दमोह देहात अंतर्गत 24 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 600 लीटर महुआ लाहन जप्त किया गया तथा 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गये। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 62400 रूपये है l
कार्यवाही में आबकारी आरक्षक जगदम्बा पांडेय, हरि सिंह घुरैया, भूपति सिंह, अरविन्द जाटव एवं नगर सैनिक निरपत पटेल सहयोगी रहे।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..