कलेक्टर कार्यालय दमोह में आयोजित होने वाली “जन सुनवाई” की
व्यवस्था में किया गया संशोधन
आवेदनों का पंजीयन प्रात: 10 बजे से होंगे प्रारंभ
जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी प्रत्येक मंगलवार को
प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक
दमोह : 10 जून 2024
कलेक्टर कार्यालय दमोह में आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जन सुनवाई व्यवस्था में संशोधन किया है। संशोधित आदेशानुसार कलेक्टर कार्यालय भवन के मुख्य द्वार पर “जन सुनवाई” का बैनर लगाया जायेगा। सर्वप्रथम आवेदक कलेक्टर कार्यालय भवन के मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे एवं उनके बैठने, पेयजल सहित मूलभूत पर्याप्त व्यवस्थायें कराई जायेगी। आवेदनों का पंजीयन प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगा। तदोपरांत भू-तल पर स्थित पंजीयन काउंटर पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा आवेदकों के आवेदन/शिकायती पत्रों का सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन उपरांत आवेदन अपलोड किया जायेगा तथा आवेदक को सीएम हेल्पहलाईन शिकायत क्रमांक सहित पावती एवं टोकन क्रमांक प्रदाय किया जायेगा। आवेदक टोकन क्रमांक प्राप्त कर “जन सुनवाई” कक्ष में पहुँचकर अपने टोकन क्रमांक की प्रतीक्षा करेंगे। यहां आवेदकों की बैठक व्यवस्था सम्मानजनक रूप से की जायेंगी।

“जन सुनवाई” के दौरान आवेदक को जारी किये जा रहे टोकन क्रमांकों के क्रमानुसार आवेदकों को कलेक्टर के समक्ष बैठाकर उनकी समस्यायें सुनी जायेंगी तदोपरांत उनके आवेदन पर नियमानुसार यथासंभव आवश्यक कार्यवाही की जाकर निराकरण कराया जायेगा। इस प्रकार आवेदक अपनी समस्या कलेक्टर को अवगत कराने के उपरांत मुख्य द्वार से वापस होकर अपने गंतव्यय की ओर प्रस्थान करेंगे।
आवेदक सीएम हेल्पलाइन पोर्टल अथवा रजिस्टर्ड मोबाईल से 181 डायल कर अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..