दमोह। संत श्री आसारामजी आश्रम दमोह में रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें विधि विधान से आश्रम के नियमानुसार पूज्य सद्गुरूदेवजी का पूजन किया। इसके बाद श्री आशारामायण पाठ हुआ। ध्यान, भजन-कीर्तन तथा मानस पूजन किया गया। श्री सद्गुरुदेवजी की पादुका को सिर पर रखकर पूरे आश्रम में परिक्रमा लगाकर शोभायात्रा निकाली गई। पादुका पूजन भी मंत्रोचार के साथ विधिपूर्वक सभी साधकों द्वारा किया गया।

बड़बादशाह की परिक्रमा लगाई एवं फिर गुरुदेव की आरती उतारी। आरती के पश्चात भोजन प्रसादी प्रारंभ हुई, जो शाम तक चलती रही। भक्तों ने पूजन कर भजनों के साथ झूमते हुए आनंद उठाया। जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक अशोक वासवानी जी ने बताया कि शिष्यों का सबसे बड़ा त्योहार गुरु पूर्णिमा पर्व ही रहता है। इसलिए इतनी संख्या में भक्तों ने गुरु पूर्णिमा के पूर्व से ही इस निमित्त साफ-सफाई सजावट की। श्री आशारामायण पाठ तथा वीडियो सत्संग आदि का लाभ एवं आनंद लिया।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..