पूर्व राष्ट्रपति स्व.डॉ.ए.पी.जी. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई…

Spread the love

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति स्व.डॉ.ए.पी.जी. अब्दुल कलाम जी पुण्यतिथि
दमोह।
 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति स्व.डॉ.ए.पी.जी. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम ने शासकीय मूकबधिर स्कूल में सभी विद्यार्थियों को ड्रेस वितरण की एवं वृक्षारोपण व टीम के सभी पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय में अब्दुल कलाम साहब का स्मारण करते हुए रक्तदान किया।

जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष एड.प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्वांजलि अर्पित कर कलाम साहब के जीवन परिचय को प्रस्तुत करते हुए कलाम साहब को देश और दुनिया में एक मिशाल का परिचय देते हुए वैज्ञानिक क्षेत्र में अनैक उपलब्धियों के साथ पोखरण परमाणु सफल परिक्षण कर देश को एक एक परमाणु बम देकर देश को एक महान शक्तिशाली बनाया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एड.साजिद रिजवी ने भी कलाम साहब के जीवन परिचय पर रोशनी डालते हुए जिस प्रकार से कलाम साहब ने देश और दुनिया में वैज्ञानिक क्षेत्र में अनेको अनेक नई खोजे स्थापित की साथ ही राजनैतिक क्षेत्र में भी स्व.अटल बिहारी बाजपेई जी के कार्यकाल में देश के सर्वोपरी पद पर रखकर देश की दिशा और दशा को बदला।

उनका हमेशा बच्चों के प्रति लगाब रहा इसी तारतम्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पुण्यतिथि पर खिराजे आकीदत पेश की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, सुनील राय, सेना से रिटायर्ड पीसी सैन साहब एवं हबलदार हसन खान एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव पाल, सद्दाम खान, जिला उपाध्यक्ष वसीम खान, डॉ. कैय्यूम मिर्जा, अमजद खान, मजीद मसीह, जिला मंत्री सलमान खान, काजी शाहिद अली, मीडिया प्रभारी सरताज खान, शैलेन्द्र जैन, युवा नेता मुख्तार खान, नगर अध्यक्ष सलीम पठान, मुवीन कुरैशी, नगर महामंत्री फिरोज खान, महबुब भाई आदि की उपस्थिति रहीं।

About The Author

You may have missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com