सागर – मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है , जिले के कलेक्टर , SP और SDM को हटा दिया गया है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ धार्मिक आयोजन कराने वाले मुख्य आयोजक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
शाहपुर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा , आज सागर जिले के शाहपुर में हुई मासूमों की मृत्यु की दुःखद घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के कलेक्टर , SP एवं SDM को हटाने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।
मानसून पूर्व भी प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था, पुनः सभी को निर्देशित कर रहा हु कि इस तरह की घटनाओं के प्रति संवेदनशील रहे, उपयुक्त उपाय और तत्परता से काम करे, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने भी इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है, धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक संजू पटेल, सह आयोजक शिव पटेल और मकान मालिक मुलु पटेल को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया है।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..