कलेक्टर कोचर ने पौधरोपण उपरांत शासकीय जूनियर/सीनियर नवीन छात्रावास चैनपुरा का निरीक्षण किया दिए अह्म दिशा-निर्देश
दमोह : 11 अगस्त 2024 कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पौधरोपण उपरांत शासकीय जूनियर/सीनियर नवीन छात्रावास चैनपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से चर्चा की, उनकी बातें व समस्याएं जानी। इस दौरान कलेक्टर कोचर ने छात्रों को बेडशीट, पानी, साफ-सफाई तथा प्रतिदिन दिए जा रहे भोजन आदि की जानकारी ली। साथ ही आज बने भोजन का स्वाद चखा, खाना गुणवत्ता पूर्ण पाया गया। यहां छात्रों ने कलेक्टर को बिजली न होने की समस्या बताई जिस पर तत्काल कलेक्टर कोचर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश देते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने निर्देशित किया।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..