दमोह – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाली आजाद हिन्द उत्सव का नेहरू पार्क में पौधारोपण कर आगाज किया गया।
अभिषेक सोनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विगत 13 वर्षों से आजाद हिन्द उत्सव रैली का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी गांधी चौक से रैली प्रारंभ होगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वतंत्रता स्मारक नगर पालिका टाऊन हॉल में संपन्न होगी , आज पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उत्सव का आगाज हुआ।
इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र सिंह चंदेल, दिलीप चौरसिया, अभिषेक सोनी, आशीष शर्मा, अखिलेश सिंह, विक्रम साहू, रोशन पाटक शिवम बग्गा राहुल सोनी अमन चौरसिया शिवम सोनी दिग्विजय सेन अनुराग नामदेव, प्रिंस चौरसिया आदि पौधारोपण में सम्मिलित रहे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..