त्योहारों के समय में हम इन वृद्धजनों को ना भूले,
हम इनके साथ त्योहार मनाए-कलेक्टर कोचर
वृद्धाश्रम में मनाया गया रक्षाबंधन
दमोह : 18 अगस्त 2024
रक्षाबंधन पर्व आज वृद्धजनों के साथ वृद्धाश्रम में मनाया गया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा सभी स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के आने से यहां वृद्धाश्रम में एक अलग सी रौनक है, ऐसे त्योहारों के समय में हम इन वृद्धजनों को ना भूले, हम इनके साथ त्योहार मनाए। इनको यह एहसास हो कि इनका कोई अपना इनसे छूटा नहीं है, सभी उनके अपने हैं, इसलिए आज यह आयोजन यहां पर किया गया है।
उन्होंने कहा हम सभी की तरफ से रक्षाबंधन का उपहार जो हम दे रहे हैं वह यह है कि अगले 7 दिन के अंदर यहां पर एक वाटर कूलर पानी का लगाया जाएगा। उन्होंने कहा हम जब और बड़े होंगे तो बुजुर्गों की श्रेणी में आ जाएंगे और तब शायद हमसे बात करने वाला, हमें समय देने वाला कोई नहीं होगा। हम सभी कोशिश करें हफ्ते में एक बार, महीने में एक बार यहां आकर केवल इन बुजुर्गों की बातें सुन सकें, हम कुछ ना बोले, इनको सुन सके तो मुझे लगता है कि यही बहुत बड़ी बात होगी।
नर्मदा एकता सिंह ने वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों से आग्रह करते हुए कहा आप हम सभी एक परिवार हैं, यह जो वृद्ध आश्रम है यह एक परिवार है यहां पर एक ही उम्र के लोग एक ही भावना वाले सभी रह रहे हैं, हम आपस में एक दूसरे से बात कर सकते हैं।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ राकेश राय और अन्य लोगों ने अपनी बात रखी। इस दौरान विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओ के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर कोचर ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण
वृद्धजनों की बाते व समस्याए सुनी
दमोह :
रक्षाबंधन कार्यक्रम उपरांत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्ध जनों से चर्चा की, उनकी बातें व समस्याए सुनी। इस दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने वृद्धाश्रम के स्टोर रूम, किचिन गार्डन, वृद्धाश्रम परिसर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री ने परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश सबंधित अधिकारियों को दिए। सभी लोगो ने मिलकर वृद्धाश्रम परिसर में आम का पौधरोपण किया।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..