दमोह। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारतीय मजदूर संघ दमोह के द्वारा अमृता देवी बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ श्री राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन न्यू दमोह कॉलोनी के प्रांगण में किया गया। जिसमें आम, नीम, अवाला के भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान प्रदेश से आए हुए माननीय किशोरी लाल जी रैकवार राष्ट्रीय महामंत्री विद्युत महासंघ भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख श्री धर्मेंद्र चौबे जी, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे जी, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भाई राकेश श्रीवास्तव जी, कृषि ग्रामीण मजदूर संघ से सोमनाथ यादव एवं उनकी टीम हम्माल यूनियन से शरद अहिरवार जी सफाई मजदूर संघ से प्रभात कछवाहा की प्रदेश संयुक्त महामंत्री जिला अध्यक्ष निखिलेश चौहान एवं उनकी टीम सिकंदर खरारे जी एवं उनकी टीम के द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया। भारतीय मजूदर संघ के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..