नेकी की दीवार से सामान उठवाने की कार्यवाही की गई..

Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत नेकी के दीवार से बिखरें पडे़ कपडे़ आदि उठवाने की कार्यवाही की गई। साथ ही यहां की सफाई कर ताला लगाया गया हैं। उक्ताशय की जानकारी नगर पालिका अधिकारी ऋतु पुरोहित ने दी।

            उन्होंने बताया आज प्रातः काल सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति पंपलेट चिपकाने गंदगी फैलाने पर साजिब विश्वास पिता सदानंद पर 3000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा बिना अनुमति के किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर स्टीकर ना चिपकाए और ना ही कहीं गंदगी फैलाएं अन्यथा जुर्माना वसूलने की कार्यवाही नगर पालिका द्वारा की जायेगी।

About The Author

You may have missed