वन विभाग द्वारा ग्राम राजापटना के तालाब से मगरमच्छ का किया सफल रैस्क्यू
पिंजरे में ले जाकर सिंगौरगढ़ तालाब में छोड़ा गया मगरमच्छ
दमोह : 06 सितम्बर 2024
गत दिवस ग्राम वन समिति अध्यक्ष कालापानी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया कि ग्राम कालापानी पुलिस चौकी इमलिया थाना तेजगढ़ (राजस्व क्षेत्र में) निर्मित तलैया में एक मगरमच्छ देखा गया है। सूचना के आधार पर परिक्षेत्र सहायक वृत्त में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा तत्काल कालापानी तलैया के पास जाकर लगातार निगरानी की गई।
वन मण्डलाधिकारी एम.एस. उइके के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह विक्रम चौधरी के द्वारा पदस्थ वन अमले के साथ तालाब के पास पिंजरा लगाया गया। 06 सितम्बर को प्रात: 06 बजे मगरमच्छ पिंजरे में देखा गया। वन विभाग द्वारा मगरमच्छ का सफल रैस्क्यू कर गेम रेंज सिंगौरगढ़ में स्थिति तालाब में छोड़ा गया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..