दमोह। अवैध शराब के विरूध्द तेजगढ़ पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही श्श्रुतकीर्ति सोमवंशी , पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में शराब के अवैध कारोबार मे लिप्त व्यक्तियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत दिनांक 04.09.2024 को थाना तेजगढ़ क्षेत्रार्तगत शराब के अवैध कारोबार मे संलिप्त व्यक्ति के विरूध्द कार्यवाही की गयी l
दिनांक 04.09.2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी तेजगढ़ एवं टीम द्वारा करौदी कला के जंगल में दविस देकर एक व्यक्ति सें 09 पेटी लाल मसाला शराव एवं 01 पेटी सफेद मदिर प्लेन (प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव) कुल 500 पाव (90 लीटर) कीमती 48,500 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 235/24 आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..