दमोह। श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के निर्देशन एवं संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के मार्गदर्शन में दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार चौकिंग कर चालानी कार्यवाही की जा रही है।
MP13ZK0363
MP21G 30 89.
विवरण
दिनांक 20.09.2024 को नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात द्वारा हटा नाका चौराहा थाना यातायात स्टाफ के साथ माल वाहक भारी वाहनों की चैकिंग कार्यवाही की जा रही थी। चैकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP 13 ZK 0363 एवं MP 21 G 3089 मालवाहक वाहन में सवारियों का परिवहन करते पाया गया था। मौक़े पर वाहन चालकों से वाहनों के वैध दस्तावेज मांगने पर प्रस्तुत नही किये गये थे। उक्त दोनो वाहनो को थाना यातायात ला कर जब्ती पंचनामा तैयार कर सुरक्षार्थ थाना में खड़ा कराया गया था तथा सवारियों को उनके गंतव्य पर भेजे कर उपरोक्त दोनो वाहनों के प्रकरणों को निराकरण हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्ररकण प्रस्तुत किया गया था। माननीय न्यायालय द्वारा दोनो वाहनों पर 10,500-10500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..