राज्यमंत्री लोधी ने लापता लेडीज को 97वें आस्कर अवॉर्ड 2025 की फॉरेन फिल्म कैटेगरी में चुने जाने पर दी शुभकामनाएं
दमोह : 23 सितम्बर 2024
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मध्यप्रदेश में शूट की गई फिल्म लापता लेडीज को 97वें आस्कर अवॉर्ड 2025 की फॉरेन फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से ऑफिशियली चुने जाने पर बधाई और शुभकामना दी है।
राज्यमंत्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को फिल्म शूटिंग का हब बनने की दिशा में बेहतर प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो अनुमति के साथ फिल्म पॉलिसी के अंतर्गत सब्सिडी दी जा रही है। मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध और उपयुक्त राज्य है, मध्य प्रदेश में वह सब कुछ है जो फ़िल्म निर्माण के लिए आवश्यक है। मध्यप्रदेश की प्राचीन विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता और अनुकूल वातावरण फिल्म निर्माताओं के लिए श्रेष्ठ है।
मध्यप्रदेश में बनी लापता लेडीज के ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेट होने पर बोले राज्यमंत्री लोधी मध्यप्रदेश में वह सब कुछ जो फ़िल्म निर्माण के लिए आवश्यक
दमोह : 23 सितम्बर 2024
मध्यप्रदेश में शूट की गई फ़िल्म लापता लेडीज को ऑस्कर 2025 के लिए फॉरेन फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से ऑफिशियली चुने जाने पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की और अपने एक्स अकाउंट से कहा कि…अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि मध्यप्रदेश में शूट की गई फिल्म “लापता लेडीज 2024” को 97वें आस्कर अवॉर्ड 2025 की फॉरेन फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से ऑफिशियली चुना गया है।
राज्यमंत्री लोधी ने कहा मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध और उपयुक्त राज्य है, मध्य प्रदेश में वह सब कुछ है जो फ़िल्म निर्माण के लिए आवश्यक है। हम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में शूटिंग हेतु फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो अनुमति देते हैं, पर्यटन विभाग की ओर से फिल्म पॉलिसी के अंतर्गत फिल्मों पर सब्सिडी देने का भी कार्य हम कर रहे हैं। उन्होंने फ़िल्म लापता लेडीज की टीम को हृदय से बधाई और शुभकामनाएँ दी।
उन्होंने कहा यहां की प्राचीन विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता और अनुकूल वातावरण फिल्म निर्माताओं के लिए श्रेष्ठ है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..