स्थाई कर्मी कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न
दमोह। स्थाई कर्मी कल्याण संघ बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला अध्यक्ष श्री संतोष सिंह उर्फ बबलू ठाकुर ने की बैठक में विशिष्ट आमंत्रित श्री लीलाधर नामदेव जी स्थाई कर्मी कल्याण संघ अध्यक्ष सागर साथ उपस्थित रहे एवं दमोह जिला कार्यकारिणी समस्त स्थाई कर्मी समस्त सुरक्षा श्रमिक बैठक में सभी सदस्यों ने विभिन मांगे रखी जैसे कोर्ट से जीते हुए स्थाई कर्मियों के सातवें वेतनमान के संबंध में चर्चा। कोर्ट कंटेंप्ट में स्थाई कर्मियों के जाने स्थाई कर्मियों को टॉर्च जूता एवं आइडेंटी कार्ड संबंध में चर्चा हुई। वन सुरक्षा श्रमिक को कलेक्टर रेट देने वरीयता सूची बनाई जाए,कुछ सुरक्षा श्रमिक 10 साल से कार्य कर रहे हैं उनको दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी माना जाए एवं सुरक्षा श्रमिक दीपावली बाद बड़ा आंदोलन करेंगे के संबंध में चर्चा हुई एवं सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया सभी की उपस्थिति में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र कार्यालय श्री उमराई लाल विश्वकर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया एवं श्री शंकर सिंह सचिव की पद पर नियुक्त किया श्री अमित को सभी सुरक्षा श्रमिक टाइगर रिजर्व अध्यक्ष नियुक्त किया।
स्थाई कर्मी कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न..



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..