राज्यमंत्री पटेल ने बुंदेलखंड की कला एवं संस्कृति को समर्पित आयोजन जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दी जीनियस ऑफ दमोह के पंपलेट का किया विमोचन
दमोह : 13 दिसम्बर 2024
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने बुंदेलखंड की कला एवं संस्कृति को समर्पित आयोजन जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दी जीनियस ऑफ दमोह के पंपलेट का विमोचन किया। यह आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह से संबद्ध संस्था छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा जिले स्तर पर आयोजित किया जाना हैं।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कृष्णा पटेल सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत कामाख्या, असम (पूर्वोत्तर भारत) यात्रा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर..
दमोह : 13 दिसम्बर 2024
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत कामाख्या, असम (पूर्वोत्तर भारत) यात्रा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर हैं। डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह ने आम जनमानस से आग्रह करते हुए कहा अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने समस्त जनपद सीईओ और मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा फ़ार्म भरवाना सुनिश्चित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया दिए गए नियम नियमानुसार करते हुए कोई भी अपात्र हितग्राही इस योजना का लाभ न ले सके तथा कोई भी दोबारा पंजीयन ना कर सके इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा दमोह जिले की कोई भी सीट खाली ना जा पाए सभी नगर पालिका सीएमओ जनपद पंचायत का सहयोग अपेक्षित है।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..