भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय श्रमिक संपर्क अभियान के 19वें दिन स्ट्रीट वेंडर श्रमिकों के बीच संपर्क किया गया..
दमोह। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया कि आज 19 वे देन जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे, लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर, भारतीय सफाई मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री प्रभात जी, जिला अध्यक्ष निखिलेश चौहान, पर्यावरण मंच के जिला संयोजक शैलेंद्र राय, भारतीय मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी ओम रैकवार, सोनू यादव, बीड़ी मजदूर संघ के जगदीश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख ने भारतीय मजदूर संघ के 7 0अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की गौरव गाथा एवं रीति नीति से अवगत कराया एवं किए गए कार्यों का उल्लेख किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने कहा कि संघ है लगातार स्ट्रीट वेंडरविक्रेताओं के बीच में उनके अधिकारी एवं कर्तव्यों के बारे में बताया एवं शासन से मिलने वाली योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हमारा संगठन लगातार स्ट्रीट वेंडर की विभिन्न समस्याओं पर कार्य कर्ता है जहां भी जिसको जो समस्या होती है उसके लिए हमारा संगठन आपके साथ सतत प्रयास रत है, भारी संख्या में स्ट्रीट वेंडर श्रमिकोंके बीच उनकी उपस्थिति रही और उनके बीच संपर्क किया गया।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..