गौ माता की हुई महाआरती जय गौ माता जय गोपाल से गूंज उठा परिसर
हटा। गौ कृपा कुंज नेमा कॉलोनी चल रही गौ सेवक अंशुल तिवारी के निज निवास पर अष्ट दिवसीय श्री भक्तमाल कथा का आयोजन किया जा रहा है छठवे दिवस कथा के उपरांत शाम 7:00 बजे गौ माता जी परम पूज्यनीय श्री गौ माता जी की विधि विधान के साथ पूजन अर्चन करने के पश्चात संतो एवं गौ सेवको और विशाल जनसमूह के द्वारा पांच सौ ग्यारह घी के दीपकों के द्वारा आरती की गई और चारों तरफ जय गौ माता जय गोपाल से परिसर गुंजायमान हो गया और शंख ध्वनि के साथ गौ माता जी की आरती की गई

| गौ सेवक अंशुल तिवारी व पंडित जीवन तिवारी ने बताया की गौमाता की महिमा अपरंपार है और हिंदू धर्म में प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता जी की पूजा करना अति आवश्यक है ऐसी मान्यता है की अगर मनुष्य अपने जीवन में गौ माता जी को अपने घर में स्थान देने का संकल्प करें तो उसे किसी भी तरह का कोई संकट नहीं होता है। इसके लिए व्यक्ति को अपने घर में गाय को स्थान देना चाहिए। गौ माता को मोक्ष दिलाने वाला माना गया है। इसका उल्लेख पुराणों में भी है। गाय के पैर मात्र स्पर्श करने से ही मुक्ति का मार्ग मिला जाता है। गाय की महिमा को शब्दों में लिखा नहीं जा सकता है। कहा जाता है कि अगर हम गौमाता का महत्व समझ लें तो हमारे जीवन से दुख दूर हो जाएगे |


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..