दमोह के उदार दिलों ने स्कूली बच्चों को दी गर्मजोशी..
श्रवण जैन , दीपक जैन ने आमचोपरा रैयतवारी स्कूल के 55 बच्चों को गर्म स्वेटर प्रदान की..
दमोह, 27 दिसंबर: शहर के उदार दिलों ने आज शासकीय प्राथमिक शाला आम चोपरा रैयतवारी स्कूल के 55 बच्चों को गर्म स्वेटर प्रदान कर उनकी सर्दी से रक्षा का बीड़ा उठाया। श्रवण जैन और दीपक जैन ए प्लस भाइयों ने स्वयं स्कूल पहुंचकर बच्चों को स्वेटर वितरित किए और अनुपस्थित बच्चों के लिए भी स्कूल में स्वेटर जमा करवाए।

दीपक जैन ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से उनका परिवार स्कूलों और जरूरतमंद लोगों की मदद करता आ रहा है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे समय-समय पर बच्चों की हर संभव मदद करते रहेंगे।
दीपक जैन ने अपने संदेश में लिखा, “जीते जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान, देहदान। आप सभी का आशीर्वाद सदा बना रहे।”
दमोह में मानवता और संकट के साथी श्रवण जैन और दीपक जैन ए प्लस जैसे लोगों की बदौलत कई जरूरतमंदों को राहत मिल रही है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..