राज्य अन्तर्विश्वविद्यालयीन क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 28, 29 एवम 30 दिसम्बर को..

Spread the love


दमोह। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पी जी कॉलेज दमोह में राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे मध्यप्रदेश के ग्वालियर,छतरपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल,रीवा,जबलपुर, उज्जैन, शहडोल, गुना,खरगोन,सागर,इंदौर के विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेने जा रही है।प्रत्येक मैच 20-20 ओवर का होगा,दिन में दो मैच होंगी एक मैच सुबह 9 बजे से दूसरा मैच दोपहर 1 बजे से।
पहले दिन 28 दिसम्बर को चार मैच होना है जो पी जी कॉलेज ग्राउंड एवम एकलव्य विश्वविद्यालय खेल परिषर में खेले जाएंगे।
पहला मैच छतरपुर vs छिंदवाड़ा, दूसरा मैच भोपाल vs रीवा,तीसरा मैच शहडोल vs गुना, चौथा मैच खरगोन vs सागर होना है।
छतरपुर और छिंदवाड़ा की टीमो में से विजेता टीम का मैच ग्वालियर से होगा।
खरगोन और सागर में से जो जीतेगा उसका मैच इंदौर की टीम से होगा।
शहडोल और गुना के बीच जो जीतेगा वो उज्जैन की टीम से खेलेगा।
भोपाल vs रीवा में से विजेता टीम जबलपुर को टक्कर देगी
फाइनल मुकाबला 30 दिसम्बर को होगा।।

About The Author