राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी आज नोहटा आयेंगे होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल..
दमोह : प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी आज 04 जनवरी 2025 को प्रात: 11:15 बजे नोहटा से ग्राम सुनकड़ जायेंगे। आप दोपहर 12 बजे सुनकड़ में नवीन पंचायत भवन निर्माण के भूमि पूजन सम्मिलित होंगे। साथ ही शोकाकुल परिवारों में शोक संवेदनाए व्यक्त करेंगे। राज्यमंत्री श्री लोधी दोपहर 02 बजे सुनवराह आयेंगे एवं नवीन पंचायत भवन निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। साथ ही शोकाकुल परिवारों में शोक संवेदनाए व्यक्त करेंगे।
राज्यमंत्री श्री लोधी अपरान्हृ 03.45 बजे सुनवराह से ग्राम सलैया बड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। आप शाम 04 बजे सलैया बड़ी आयेंगे एवं नवीन पंचायत भवन निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। साथ ही शोकाकुल परिवारों में शोक संवेदनाए व्यक्त करेंगे। राज्यमंत्री श्री लोधी शाम 05.45 बजे सलैया बड़ी से नोहटा आयेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किये जायेंगे।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..