आज जनसुनवाई में शस्त्र लायसेंस से संबंधित आवेदकों की होगी विशेष जनसुनवाई
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया आज 14 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में शस्त्र लायसेंस से संबंधित आवेदकों की विशेष जनसुनवाई की जायेगी। जिले के ऐसे आवेदक जनसुनवाई में आ सकते हैं।
नवीन लायसेंस
उन्होंने कहा विभिन्न शासकीय/अशासकीय संस्थांओं में कार्यरत आवेदकगण जिनके शस्त्र लायसेंस प्रकरण लंबित हैं। आवेदकगण जिनका खानदानी शस्त्र फौत होने के कारण जिला नाजरात शाखा दमोह में जमा किया गया हैं, उस शस्त्र को वापिस प्राप्त किये जाने हेतु शस्त्र लायसेंस प्रकरण लंबित हैं। आवेदकगण जिनके पिता/पति वृद्ध हो गये हैं, वृद्धावस्था के कारण अपना शस्त्र अपने पुत्र/पुत्रियों को देना चाहते हैं। आवेदकगण जिनके शस्त्र लायसेंस प्रकरण लंबित हैं, आत्म रक्षार्थ हेतु लायसेंस चाहा गया हैं।
पूर्व से जारी शस्त्र लायसेंस
शस्त्र बेकार हो जाने के कारण उसे किसी वैध आर्म्स डीलर को विक्रय कर उसके स्थान पर नया शस्त्र क्रय करना चाहते हैं। खानदानी शस्त्र जिला नाजरात शाखा दमोह में जमा है उनके वारिसान उसे किसी वैद्य आर्म्स डीलर को विक्रय करना चाहते हैं।
शस्त्र की आवश्यकता नहीं
उन्होंने कहा आवेदक को शस्त्र की आवश्यकता नहीं (शस्त्र आवेदक के पास है) उसे वैध आर्म्स डीलर को विक्रय करना चाहते हैं। शासन पक्ष में समर्पित कर उसे जिला नाजरात शाखा दमोह में जमा कराना चाहते हैं। दूसरे जिलों से शस्त्र लायसेंस जारी किये गये हैं दमोह जिले में शस्त्र लायसेंस दर्ज करवाते हुये आगामी नवीनीकरण दमोह जिला से करवाना चाहते हैं।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..