डूमर जैन मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त और चोरी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंंत्री के लिए सौंपा ज्ञापन
आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो – अमित बजाज (गोलू)
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने डूमर जैन मंदिर प्रकरण मामले में पर्यटन एवं संस्कृति मंंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को ज्ञापन सौंप कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।
दमोह जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सुनील जैन बंटी एडवोकेट विकल्प जैन ने बताया 6-7 तारीख की रात्रि में डूमर जैन मंदिर में भगवान पारसनाथ की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया एवं एक सोने की मूर्ति चोरी कर ली गई जिससे संपूर्ण समाज में रोष व्याप्त है। इंजी. गौरव जैन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्यवाही नहीं होने की दशा में संपूर्ण जैन समाज आमरण अनशन करने बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में जैन समाज के युवाओं की उपस्थिति रही।


More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..