मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री पटेल ने अपने गृह ग्राम मढ़ला में आयोजित अदवल्या धाम मेले का शुभारंभ किया..

Spread the love

मेला हमारी प्राचीन परम्पराओंसंस्कृति और उमंग व उल्लास का प्रतीक है-राज्यमंत्री पटेल

अदवल्या बब्बा का पूजन कर मेले का किया शुभारंभ

राज्यमंत्री पटेल ने शाल श्रीफल से कलाकारों का किया सम्मान

दमोह : 16 जनवरी 2025

            प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) लखन पटेल ने गृह ग्राम मढ़ला में लगभग 100 से अधिक वर्षों से निरंतर प्रतिवर्ष मकर संक्रांति पर्व पर लगने वाले अदवल्या धाम मेले का शुभारंभ अदवल्या बब्बा का पूजन कर किया।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इस मेले को लगते हुए लगभग 100 साल से अधिक का समय हो गया है, यहां के अदवल्या बब्बा हमारे कुल देवता है, बहुत छोटे से इसे देखते आ रहे हैं। यहां पर सभी स्नेह और प्रेम के साथ आते हैं मेला 6 से 7 दिन चलता है। उन्होंने कहा पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह से बात करेंगे कि इस मेले को संस्कृति विभाग से जोड़ दिया जाए। इस मेले में हमारे परिवार के लोग हमेशा आते हैं, दर्शन करने की बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है। उन्होंने इस मेले में आए सभी श्रद्धालुजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

            इस दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल ने मेले में आए कलाकारों एवं आमजनों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा मेला हमारी प्राचीन परम्पराओं, संस्कृति और उमंग व उल्लास का प्रतीक है। इस क्रम को बनाये रखने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद। यह मेला 06 से 07 दिवस लगाया जायेगा। यह मेला संस्कृति की प्राचीन धरोहर को संजोए हुए हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यमंत्री श्री पटेल ने शाल श्रीफल से कलाकारों का सम्मान किया।

            इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन मौजूद रहे।

About The Author