प्रदेश के राज्यमंत्री द्वय, सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने बुंदेली दमोह महोत्सव के 14 दिवसीय कार्यक्रम का गणेश पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया शुभारंभ..
दमोह : भगवान गणेश की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ 14 दिवसीय बुंदेली महोत्सव का शुभारंभ आज प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, दमोह जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भगवान गणेश का पूजन कर एवं दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से किया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मेले की सराहना करते हुए कहा मेला लगातार बुंदेलखंड की संस्कृति के साथ देश के अनेक प्रांतो की संस्कृति को एक मंच पर लाने का अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस प्रकार के आयोजन में सहयोग करने के लिए लगातार तैयार रहती है। आयोजकों को उन्होंने धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दी। कलाकारों ने भरतनाट्यम के साथ गीत संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी का मन मोह लिया।

आयोजन के संबंध में डॉ.सुधा मलैया ने कहा कि यह आयोजन का 12 वां वर्ष है इस बार मेला 14 दिन का होगा। उन्होंने सभी अतिथियों एवं मेला में आने वाले दर्शकों तथा दुकानदारों का आभार व्यक्त किया और स्वागत किया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..