एसडीएम गंधर्व ने स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन पहुंचकर ग्राम वासियों से की चर्चा..
गांव की स्वच्छता – सुंदरता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ग्रामवासियों के संगठित प्रयासों की सराहना की..
दमोह : एसडीएम सौरव गंधर्व जबेरा तहसील के अंतर्गत आने वाले स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन पहुंचे। गाँव पहुँचते ही गाँव के युवाओं ने पारंपरिक तरीक़े से स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम श्री गंधर्व गांव की स्वच्छता – सुंदरता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ग्रामवासियों के संगठित प्रयासों की सराहना की, इसके साथ ही उन्होंने ग्रामपंचायत द्वारा गांव में कराए गए कार्यों की समीक्षा कर अधीनस्थ कर्मचारियों को गांव में अन्य आवश्यक विकास कार्यों के क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया।

एसडीएम गंधर्व ने ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं के बारे में और अधिक जागरूक होने की बात कही, साथ ही स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन में पर्यटन की अपार संभावनाओं के बारे में भी ग्रामीणों से बातचीत की। गांव के निवासी अनुज बाजपेयी ने एसडीएम श्री गंधर्व को पिछले कई वर्षों से गांव में सतत चल रहे सकारात्मक कार्यों के बारे में जानकारी दी, जिनकी सराहना करते हुए एसडीएम ने गांव में अन्य आवश्यक विकास कार्यों को जल्द ही कराने का समस्त ग्रामवासियों को आश्वासन भी दिया।
इस दौरान तहसीलदार सोनम पांडेय, नायब तहसीलदार, पटवारी, गाँव से विनोद वाजपेयी, अजय बाजपेयी, जितेंद्र बर्मन, प्रिया, रुचिता, रामकुमार, हर्ष सहित गाँव के बच्चे एवं आम जन उपस्थित रहे।


More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..