महामाया समिति ने जिला चिकित्सालय में किया रक्तदान..
जरूरतमंदों को जिला चिकित्सालय पहुंचकर किया रक्तदान..
दमोह: महामाया रक्तदान एवं जनकल्याण समिति ने एक सराहनीय पहल करते हुए जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में समिति के सदस्यों सहित कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में आकाश जी (ओ पॉजिटिव), कृषकान्त अहीरवाल (ओ पॉजिटिव), धीरज परिहार (ओ नेगेटिव), योगेश मिश्रा (बी पॉजिटिव), राजू तिवारी (ओ पॉजिटिव) और जगदीश नेमा शामिल थे। इनके द्वारा दान किए गए रक्त से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बच सकती है।
समिति के अध्यक्ष अखिलेश रजक ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुण्य का कार्य है और इससे कई लोगों की जान बच सकती है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे भी रक्तदान करें और इस नेक कार्य में योगदान दें।
इस अवसर पर डॉक्टर विशाल शुक्ला, कवित्री प्रेमलता नीलम, आशीष रजक, मनीष सागर, प्रदीप राजपूत, उषा यादव, सुमन चढ़ार, प्रीति गुप्ता, सौरभ खर, विनोद जी और अनुपम खरे भी उपस्थित थे।


More Stories
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..
दमोह: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची..