महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं विचार है-अजय टडंन..शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ..सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज समिति ने कलेक्टर एस.पी. को सौंपा ज्ञापन..

Spread the love


महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं विचार है-अजय टडंन
दमोह।
 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी के आहवान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी जी के चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं विचार है। एक लाठी की दम पर देश को आजाद कराने को लेकर अग्रेजो को खदेड़ दिया किन्तु हिंसा की फितरत रखने वाले नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या करदी गोड़से की विचार धार वाले लोग आज बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान कर रहे है। संविधान तोड़ने का प्रयास कर रहे है। राजेश तिवारी, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, आशीष पटेल, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, कमला निषाद, अरूण मिश्रा, विक्रम सिंह, दिनेष रैकवार, शुभम तिवारी, रियाज खान, पप्पू कसोटया, संदीप बरदिया ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जिन्हें आज पूरा विश्व सीख लेता है। पूछता है उनका बंदन करता है। और उनकी पुण्यतिथि पर शपथ लेते है कि बापू के सिद्धांतो पर चलते हम संविधान की रक्षा करेगे देश को बचाकर रहेगे तत्पश्चात् डी.पी. पटेल, मदन सुमन, विजय कर्माकर, पुरूषोत्तम कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, जावेद रोजान, इनायत अली एवं अनेको कांग्रेसजनों के साथ घंटाघर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यायण करते हुए रामधुन की।

शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ..


दमोह।
 ईको क्लब के अंतर्गत वेटलैंड पर शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता एवं हरित शपथ का आयोजन जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) मध्यप्रदेश शासन, भोपाल द्वारा संचालित पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में ईको क्लब के अंतर्गत वेटलैंड संरक्षण पर शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता एवं महाविद्यालय परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाने हरित शपथ का आयोजन, प्राचार्य डॉ0 आलोक कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं ईको क्लब प्रभारी डॉ0 मीरा माधुरी महंत के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाने हेतु नवयुवक साथियों को पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने एवं अपने आसपास को स्वच्छ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता किए छात्र-छात्राओं को नमभूमि  पर शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम के अनुसार सुषमा लोधी गुप्ता (बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष) प्रथम, अंकिता पटेल (बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष) द्वितीय एवं  अनिल सिंह गोंड (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किए छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किए गए। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

जिला सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज समिति ने प्रमुख विन्दुओं को लेकर कलेक्टर एस.पी. को सौंपा ज्ञापन..


दमोह।
 एक ज्ञापन कलेक्टर एवं एक ज्ञापन एस.पी. महोदय के नाम जिला सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज संगठन के सदस्यों द्वारा सौंपा गया जिसमे प्रमुख मांगे रखी। पहली मांग सभी अनुसूचित जाति वार्डो तथा ग्रामीण क्षेत्र के वार्डो में विक रही अवैध शराब पर तत्काल पूर्णतः रोक लगाई जाये जिससे इन वार्डो तथा क्षेत्रो का विकास हो सके तथा समाज की मूल धारा से जुडकर जीवन यापन कर सकें।

यदि अवैध शराब विक्री पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता तो सम्पूर्ण समाज एसक वृहद आन्दोलन करने को विवश होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी वहीं दूसरी मांग पंजाब में हुई घटना जिसमें बपाबा साहेब की मूर्ति को खण्डित करने का प्रयास किया गया तथा संविधान प्रति जलाने का कार्य किया गया उस घटना के अपराधी पर राष्टद्रोह का मामला पंजीवृद्ध करके फांसी की सजा सुनाई जाये जिससे एक कड़ा संदेश जाये वही जिले के लक्ष्मण कुटी को शाला में 26 जनवरी को ध्वजारोहण के समय बाबा साहेब की फोटो रखने की बात छात्रों द्वारा बोली गई जिस पर शाला के शिक्षक अरूण सेन ने बाबा साहब का अपमान कर बोला गया कि हम गांधी को मानने वाले है बाबा साहेब की फोटो नहीं रखेगे न ही उनको मानते तथा उसी दिन दूसरी घटना हटा के गांधी वार्ड की हे जिसमें एक शिक्षिका द्वारा मालती जैन ने बोला कि बाबा साहेग की फोटो का बजट हमें सरकार नहीं देती इस लिए हम फोटो नही रखेगे। बही उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा स्वयं फोटो लानें की बात कही गई तो ये कहके इनकार किया गया कि प्राचार्य की अनुमति नहीं इसलिये हम फोटो नहीं रखेगे। ऐसी सोच रखने बालो को सस्पेंड किया जाये तथा उनके उपर मामला पंजवृद्ध किया जाये। अगर शासन प्रशासन इनपर कोई कार्यवाही नहीं करता तो जिला सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन में उपस्थित समिति के अध्यक्ष की भगवानदास चौधरी, संरक्षक मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल भारती समिति के शहर अध्यक्ष सुनील आनंद, हिम्मत बाबू, पारसनाथ चोधरी, मदन सुमन, गंगाराम ,केपी. सर, श्यामलाल, हरिबाबू, मोहनीश राव, हरवेन्द्र लारिया, अशोक रोहित, शुभम आनंद विपिन जाटव, मनीष अहिरवाल, अजय बौद्ध सहित अन्य सभी लो

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com