पांच दिवसीय 151 किलोमीटर की यात्रा का आज बांदकपुर में हुआ समापन..
सांसद राहुल सिंह लोधी आज बांदकपुर धाम कावड़ यात्रा लेकर पहुंचे..
आज बसंत पंचमी के अवसर पर नर्मदा जल भगवान जागेश्वर नाथ को अर्पित कर करेंगे यात्रा का समापन..
दमोह : आज पंचम दिवस की यात्रा का समापन देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में किया गया, जहां पर बड़ी संख्या में बांदकपुर धाम के श्रद्धालु जन एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति रही। देवी स्वरूपा कन्याओं द्वारा कलश रखकर, यात्रा की अगवानी की। आज यात्रा के समापन के बाद दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी द्वारा मां नर्मदा बरमान घाट से लाए नर्मदा जल का प्रति दिवस की भांति पूजन-आरती की। अब यही जल आज 03 फरवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर देव श्री जागेश्वर नाथ भगवान जी को अर्पित किया जाएगा व इसी जल से जलाभिषेक किया जाएगा।

हजारों की संख्या में साथ चल रहे कावड़ यात्रियों का आज रात्रि विश्राम बांदकपुर में होगा और कल सभी श्रद्धालु जन भगवान जागेश्वर नाथ जी को जल अर्पित कर यात्रा का समापन करेंगे एवं भंडारा प्रसाद ग्रहण करेंगे।


More Stories
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..