दमोह कलेक्टर का भावुक विदाई समारोह , सेवाकाल को सराहा..

Spread the love

काम कोई भी हो छोटा बड़ा नहीं होता है, लेकिन काम करने वाले का जुनून बहुत महत्वपूर्ण होता है-कलेक्टर कोचर

विदाई समारोह में कलेक्टर ने किए विचार व्यक्त

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा परिवार के लोग सरकारी दफ्तर में केवल दो बार ही आते हैं, जब हमारी सरकारी नौकरी में नियुक्ति होती है, तब हमारा मुंह मीठा करने और पदभार ग्रहण कराने के लिए आते हैं और जब हमारी सेवानिवृत्ति होती है तब हमें बाजे-गाजे के साथ घर ले जाने के लिए आते हैं, आज शारदा प्रसाद कोरी जी का परिवार यहां पर उपस्थित है सभी को प्रणाम करता हूं, सभी पत्रकार बंधु और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सभी को नमस्कार करता हूं। इस आशय के विचार कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जनसंपर्क विभाग की शारदा प्रसाद कोरी की विदाई अवसर पर व्यक्त किये।

         कलेक्टर कोचर ने कहा जिन लोगों के साथ काम करके बहुत अच्छा लगता है उनमें से एक हमारे कोरी जी हैं। उन्होंने कहा काम कोई भी हो छोटा बड़ा नहीं होता है, लेकिन काम करने वाले का जुनून बहुत महत्वपूर्ण होता है। कलेक्टर कोचर ने कोरी के रिटायर होने पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की। 

       जिला जनसंपर्क अधिकारी वाई.ए. कुरैशी ने कहा भोपाल में ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा था शारदा को मुख्यमंत्री से पुरस्कृत कराए, इतना काम करते हैं, ड्राइवर होने के साथ ही उत्कृष्ट फोटोग्राफी भी करते रहे हैं। उन्होंने कहा यह बड़ी चीज होती है कि सभी एक रूप में काम करें, वह गुण हमारे कोरी जी में भी है और ऑफिस के सभी लोगों में है।

        उन्होंने कहा जिन लोगों के साथ आपको काम करके बहुत अच्छा लगता है उनमें से एक हमारे कोरी जी हैं। उन्होंने कहा काम कोई भी हो छोटा बड़ा नहीं होता है लेकिन काम करने वाले का जुनून बहुत महत्वपूर्ण होता है।

        कार्यक्रम में मीडिया के साथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कोरी के परिजनों सहित, मीडियाजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और साथीगण मौजूद थे। 

About The Author