विद्या विहार स्कूल में हुआ विद्यारंभ संस्कार..

Spread the love

विद्या विहार स्कूल में हुआ विद्यारंभ संस्कार

सरस्वती विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशवनगर दमोह में बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया गया। बसंत पंचमी भारत में एक लोकप्रिय त्योहार है जो वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन, देवी सरस्वती की पूजा करते हैं।


विद्या विहार में बसंत पंचमी समारोह:


रुद्राभिषेक: स्कूल में, बसंत पंचमी के दिन भक्ति भाव से रुद्राभिषेक किया गया।
सरस्वती पूजन: स्कूल में सरस्वती पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया एवं मां सरस्वती जयंती मनाई गई। देवी सरस्वती को ज्ञान, कला और संगीत की देवी माना जाता है। छात्र और शिक्षक पीले वस्त्र धारण करते हैं और देवी सरस्वती की पूजा करते हैं।


विद्यारंभ संस्कार: स्कूल में पाटी पूजन के रूप में 16 संस्कारों में से एक विद्यारंभ संस्कार किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्या भारती मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष श्री विवेक जी शेंडे, श्री शिवप्रसाद जी द्विवेदी, श्री लालजीराम पटेल, जे पी बी स्कूल से श्री सुशील अग्रवाल जी, निशांत जी चौरसिया के मुख्य आतिथ्य में समस्त अभिभावक गण, पूर्व छात्र गण, स्कूल के विद्यार्थी गण एवं दमोह के अन्य छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।
स्कूल की प्राचार्य डॉ. स्वप्ना तिवारी जी के नेतृत्व ने समस्त शिक्षक गण ने उक्त कार्यक्रम को सफल किया।

About The Author