नोहटा में होने वाले नोहलेश्वर महोत्सव के ऑडीशन आज..

Spread the love

नोहटा में होने वाले नोहलेश्वर महोत्सव के ऑडीशन आज

पी जी कॉलेज दमोह में आज होंगे नोहलेश्वर महोत्सव के ऑडीशन

दमोह। 18 फरवरी से 28 फरवरी तक दमोह जिले की विधानसभा जबेरा के ग्राम नोहटा में स्थानीय विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के सांस्कृति, पर्यटन धर्मस्व और धार्मिक न्यास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली नोहलेश्वर महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमे स्थानीय और अन्य क्षेत्रों के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। नोहलेश्वर महोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर 12 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दमोह के प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय पीजी कॉलेज में ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दमोह जिले के स्थानीय कलाकार जो भी महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहते हैं वह ऑडिशन में सम्मिलित हो सकते है। महोत्सव के आडिशन तीन चरण में होंगे यह आडिसन का पहला चरण है जिसमें विभिन्न विधाएं जैसी एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गायन, सामूहिक गायन आदि के कलाकार ऑडिशन में शामिल हो सकते हैं।
कलाकार ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भी आडिसन में भाग ले सकते हैं – https://docs.google.com/forms/d11gIhxdXAQvd1hziivRUsCHJlwM8VFPbjZpt7tRwk_JY/edit

About The Author