सीएम योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई..
दमोह पुलिस ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में 10 फरवरी 2025 को कोतवाली पुलिस को महाकुंभ प्रबंधन से जुड़ी एक आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत प्राप्त हुई।

फेसबुक आईडी से हुई पहचान
पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि “मोहन हिंदू” नाम की फेसबुक आईडी से यह पोस्ट की गई थी। तकनीकी जांच के बाद इस आईडी के संचालक की पहचान सुरेंद्र सिंह ठाकुर (उम्र 48 वर्ष, निवासी सिविल वार्ड 07, दमोह) के रूप में हुई।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस की चेतावनी
दमोह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अवैध या भड़काऊ जानकारी साझा करने से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..