साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के 34वे सप्ताह अंतर्गत गायत्री गेट वार्ड क्रमांक 08 में स्वच्छता हेतु किया गया श्रमदान..
दमोह : सामाजिक एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से चलने वाले साप्ताहिक स्वच्छता अभियान 34वे सप्ताह के अंतर्गत गायत्री गेट वार्ड क्रमांक 08 में स्वच्छता हेतु श्रमदान किया गया। उक्त स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सामाजिक संग़ठन/विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता, वार्ड वासियों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान अपने आसपास स्वछता रखने की शपथ दिलाई गई।

टंडन बगीचा वार्ड के निवासी सुधीर असाटी ने कहा लगातार 34 हफ्ते से साफ सफाई का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें लोग बढ़-चढ़ के भाग ले रहे हैं। यह अभियान सांकेतिक रूप से चलाया जा रहा है, यह जागरूकता फैलाने के लिए एक कदम है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा आगे के कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाएं।
भूपेंद्र तिवारी ने कहा आज प्रशासन के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा गायत्री शक्तिपीठ के पीछे स्वच्छता अभियान चलाया गया।

गायत्री शक्तिपीठ के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता प्रखर देवगन ने कहा आज टंडन बगीचा में गायत्री शक्तिपीठ के पीछे सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने सभी से आग्रह किया इसमें अपना सहयोग करें।
एमएसडब्ल्यू के छात्र अक्षय दुबे ने कहा आज सफाई अभियान गायत्री शक्तिपीठ में चलाया गया, जिसमें सभी ने अपनी भागीदारी निभाई है। सभी से आग्रह है की सफाई का ध्यान रखें।
गायत्री परिवार की सदस्य संस्कृति राठौर ने कहा गायत्री परिवार के द्वारा हर क्षेत्र में कार्य किया जाता है। इसी क्रम में आज स्वच्छता के प्रति वार्ड में सफाई की गई है।
इसी प्रकार वार्ड के ही अन्य नागरिकों ने भी सफाई अभियान से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए।
जटाशंकर पार्क के पास लगाया गया 11 वां जैविक/प्राकृतिक खेती उत्पाद हाट बाजार
13 किसानों द्वारा अपने जैविक प्राकृतिक खेती से उत्पादित उत्पाद विक्रय हेतु लाए गए
लगभग 250 से अधिक क्रेतागण पहुँचे जैविक उत्पाद खरीदने
लगभग 25 हजार से अधिक राशि की कृषकों की हुई विक्री
11 वे हाट बाजार तक लगभग 3 लाख 20 हजार से अधिक के जैविक उत्पादों का कृषकों द्वारा किया जा चुका है विक्रय
दमोह : दमोह जिले के जन प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 11 वां जैविक/प्राकृतिक खेती उत्पाद हाट-बाजार दिनाँक 16 फरवरी 2025 दिन रविवार को भी विगत रविवारों की भांति प्रात: 10 बजे से शाम 04 बजे तक जटाशंकर पार्क के पास जैविक/प्राकृतिक खेती से उत्पादित हानिकारक रसायन रहित उत्पाद क्रय-विक्रय हेतु हाट-बाजार लगाया गया।

जिसमें 13 कृषको द्वारा विभिन्न 30 प्रकार से अधिक जैविक उत्पाद उनमें कोदों, कुटकी, रागी, काला गेहूँ, सोना मोंती गेहूँ का आटा, बेसन, ज्वार, मक्का, बाजरा से बने उत्पाद आटा, दलिया, रागी के लड्डू, बिस्किट, मोटे अनाज का आटा, तिल के लड्डू, मूगफली के लड्डू, मूगफली की चिक्की, मूँग की दाल, उडद की दाल, चना की दाल, अरहर की दाल, मल्टी ग्रेन आटा, मौसमी हरी सब्जियों में पालक की भाजी, चने की भाजी, मैंथी की भाजी, बथुआ की भाजी, बैगन, आलू, टमाटर, सूरन, हरी मटर, हरी धनियां, हरी मिर्च, लौकी, आंवले की चटनी, अदरक का मुरब्बा, मसरूम, मसरूम पाऊडर, मैसमी फलो में अमरूद, आंवला, पपीता, नीबू, देशी गाय का घी आदि अनेक उत्पाद विक्रय हेतु लाए गए। इस हाट बाजार में सिंगल यूज पॉलीथिन प्रतिबंधित रहीं। इस हटा-बाजार में लगभग 250 से अधिक क्रेतागणों ने उत्पाद खरीदे। आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह द्वारा कपड़े के थैले विक्रय के लिए एक स्टॉल लगाया गया। विक्रेता कृषकों एवं क्रेताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
ज्ञात हो जैविक/प्राकृतिक कृषि उत्पाद वे उत्पाद हैं जो रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और हानिकारक रसायनों का उपयोग किए बिना उगाए जाते हैं। इन उत्पादों को उगाने में जैविक खाद, हरी खाद, प्राकृतिक कीटनाशक और परंपरागत खेती के तरीकों तथा प्राकृतिक खेती में गाय के गोबर और गौमूत्र से तैयार जीवामृत, घन जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी अर्क, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र आदि का उपयोग किया जाता है।
जैविक एवं प्राकृतिक खेती से पर्यावरण, मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
जैविक/प्राकृतिक खेती के उत्पादों के फायदे
स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित, पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखते हैं। लंबे समय तक टिकाऊ और प्राकतिक।
अगले रविवार को भी निर्धारित समय एवं स्थल पर जैविक/प्राकृतिक खेती उत्पाद हाट-बाजार लगाया जाएगा।
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 सम्पन्न..
दमोह : 16 फरवरी 2025
संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत ने बताया मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन आज 16 फरवरी दिन रविवार को दमोह जिले के 03 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर 02:15 से 4:15 बजे तक किया गया। उन्होंने बताया उक्त परीक्षा में दमोह जिले में प्रथम पारी में 853 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 187 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पारी में 844 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 196 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पारी का उपस्थित प्रतिशत 82.02 तथा दूसरी पारी का उपस्थित प्रतिशत 81.15 रहा हैं।
More Stories
ट्राईवा कार से 81 लीटर अवैध शराब जब्त — चालक फरार
पत्रकार पर हमले के मामले में NHRC का दखल – दमोह SP को नोटिस, दो हफ्ते में मांगी गई रिपोर्ट..