पुलिस कप्तान ने टीआई विजय अहिरवार को मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक के पद से किया सम्मानित..

Spread the love

दमोह पुलिस कप्तान ने टीआई विजय अहिरवार को मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक के पद से किया सम्मानित..


दमोह: पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने तेंदूखेड़ा थाना पहुंचकर एक कार्यक्रम में टीआई विजय अहिरवार को सम्मानित किया। टीआई विजय अहिरवार को उनकी सेवानिवृत्ति में 6 माह से कम समय बचा है, इसलिए उन्हें मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक के पद का अधिकार दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने टीआई विजय अहिरवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर न्यायाधीश गण, एसडीएम सौरभ गंधर्व, एसडीओपी देवी सिंह ठाकुर, सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, आरके गोस्वामी और अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया गया।

About The Author

You may have missed