हिंदू नववर्ष पर होगा सूर्य का जलाभिषेक
दमोह- हिंदू नव वर्ष के पहले दिन दमोह शहर के बेलाताल टापू स्थित राम मंदिर में सूर्य देव का जलाभिषेक कर नवसंवत्सर का स्वागत किया जाएगा। यह आयोजन विश्व गीता प्रतिष्ठानम् दमोह द्वारा किया जाएगा।
विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के वरिष्ठ सदस्य पं. महेश प्रसाद पांडेय ने बताया कि 30 मार्च दिन रविवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के सूर्योदय से नवसंवत्सर विक्रम संवत 2082 का प्रारंभ होने जा रहा है, इस अवसर पर प्रात: 6 बजे से भगवान सूर्य देव का मंत्रोद्वारा जलाभिषेक कर नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा। शंखनाद स्वास्ति वाचन मंगल पाठ होगा। तथा श्रीमद्भगवत गीता के पुरुषोत्तम योग अध्याय का सस्वर गायन पश्चात् हवन, आरती की जावेगी। इसके बाद प्रसाद स्वरूप आरोग्यवर्धनी नीम की चटनी का वितरण किया जाएगा। सदस्य पं. मदन दुबे, श्रवण उपाध्याय, राजेश सोनी व पंकज पांडेय ने सभी नगरवासियों से प्रात: 6 बजे बेलाताल टापू मंदिर में उपस्थिति का आग्रह किया है।


More Stories
दमोह: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची..
चल समारोह को लेकर कोतवाली पुलिस अलर्ट, CCTV कैमरों से रहेगी निगरानी; हुड़दंग और नशा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई..
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..