पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने छात्रों को बेहतर भविष्य के लिये दिये टिप्स
स्कूल चले अभियान के द्वितीय दिवस “भविष्य से भेंट ” कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सीएम राइज उमावि पहुंचे। पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये बेहतर भविष्य बनाने के लिये टिप्स दिये। उन्होंने अपने पुलिस अधीक्षक के पद पर कैसे पहुंचे के बारे में बताते हुये छात्रों से कड़ी मेहनत करने के लिये प्रेरित किया। पाठ्य पुस्तक वितरण मुग्धा उपाध्याय द्वारा किया गया
सहायक संचालक एन. सिंह द्वारा बच्चों को भविष्य के लिए तैयार रहने हेतु प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किया। विद्यालय प्राचार्य आर.पी. कुर्मी द्वारा भविष्य कैसे उज्जवल हो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षिका शिवानी पाण्डेय द्वारा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के उपाय बताए। शिक्षक सतीश जैन, विजय रजक, सीमा डिम्हा ने भी विचार रखे। रूपा तिवारी द्वारा शिक्षा गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय खरे लाइब्रेरियन द्वारा एवं आभार विजय रजक द्वारा किया गया।
एसडीएम एवं सीएमओ ने किया तालाबों का निरीक्षण
दमोह : 02 अप्रैल 2025

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत बुधवार को एसडीएम आरएल बागरी, सीएमओ प्रदीप कुमार शर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा शहर के पुरैना तालाब, दीवानजी की तलैया, फुटेरा तालाब का निरीक्षण किया एवं साफ सफाई संबंधित विशेष दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख रूप से दीवान जी की तलैया में पानी न होने की स्थिति में अस्थाई कुंड तैयार किये जाने की बात कही जिसमें जबारे का विसर्जन हो सके। उन्होंने साफ सफाई संबंधित विशेष दिशा निर्देश स्वास्थ अधिकारी नगर पालिका को दिया।
प्राचीन बावड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हुआ श्रमदान
दमोह : 02 अप्रैल 2025
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत ग्राम पंचायत सोमखेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्थित प्राचीन बावड़ी (स्थानीय भाषा में चोपड़ा) की सफाई हेतु श्रमदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवान्कुर संस्था वतन एकता विकास समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सोमखेड़ा एवं ग्राम पंचायत सोमखेड़ा के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बावड़ी की सफाई कर जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रमदान के पश्चात उपस्थित जनों को जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्प दिलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागृति लाना एवं पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना है।
श्रमदान कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच इंजीनियर महेंद्र पटेल, जनपद पंचायत सदस्य बलिराम सिंह, वीर सिंह ठाकुर (इमलिया घाट), उमेश सिंह (रामगढ़), उपसरपंच शिवदयाल साहू, उमेश सिंह ठाकुर, छत्रपाल सिंह कुर्मी, सुरेंद्र पटेल, दिनेश पटेल, दिलीप पटेल, अनिल पाटकर, सागर पाटकर, बलराम पटेल, कमलेश पटेल, मुरारी रैकवार सहित जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव, वंदना जैन विकासखंड समन्वयक तथा नवान्कुर संस्था से बबली विश्वकर्मा, परामर्शदाता बृजेश सेन उपस्थित की उपस्थिति रही।
More Stories
दमोह: कस्तूरबा गांधी छात्रावास में धर्म विरोधी गतिविधियां, बाल आयोग ने जताई नाराजगी..
ग्राम आम चोपरा माता मंदिर में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव बैठक हुई संपन्न..