राज्यमंत्री लखन पटेल ने अंबेडकर जयंती पर दी बधाई, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
दमोह: प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज संविधान के रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के पास स्थित अंबेडकर चौक, दमोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरकार ने 25 गाय या 25 भैंस की एक महत्वपूर्ण योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि किसान इस योजना के तहत 200 गाय या 200 भैंस तक ले सकते हैं और इस योजना का नाम सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु रखा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने इस योजना के नामकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर इस योजना को इसलिए रखा गया है ताकि यह गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों तक आसानी से पहुंच सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हितग्राही इस योजना का लाभ उठाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाएंगे और अपनी आय में वृद्धि करने के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, प्रीतमसिंह लोधी, रामेश्वर चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और सम्मानित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने अंबेडकर जयंती पर दी बधाई, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण..


More Stories
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..