डॉ.अंबेडकर जी ने जो काम किया है वह वास्तव में अद्भुत अविस्मरणीय काम हैं-संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी..
ग्राम हर्रई और परासई में आयोजित कार्यक्रमों में हुये शामिल
दमोह: 14 अप्रैल 2025
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ग्राम हर्रई और परासई में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल हुये और बाबा साहब के चित्र पर माल्यापर्ण किया।
संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा हम सभी यहाँ डॉ. अंबेडकर जी की जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं, डॉ. अंबेडकर जी ने जो काम किया है, वह वास्तव में अद्भुत अविस्मरणीय काम है, जिस संविधान को लेकर पूरा देश काम कर रहा है, वह संविधान का निर्माण हमारे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने किया, जिसके कारण आज हम सब एक साथ बैठे हैं। सब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं, कहीं ना कहीं यह अलख जगाने का किसी ने काम किया है, तो हमारे डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने किया है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..