दमोह में सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण, सांसद राहुल सिंह लोधी ने माते मुखियाओं के साथ किया समरसता भोज
दमोह। – बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर राजगढ़ी, हिंडोरिया में सामाजिक समरसता का द्वितीय भव्य समागम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दमोह के सांसद राहुल सिंह लोधी ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए सभी माते मुखियाओं के साथ बैठकर समरसता भोज किया और भोजन के बाद स्वयं उनकी पत्तलें उठाईं।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने इस अवसर पर कहा कि माते मुखिया समाज को दिशा और दशा दिखाने का काम करते हैं। वे समाज में व्याप्त कुरीतियों और अत्याचारों को रोकने के लिए अपनी समाज का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने बताया कि यह सामाजिक समागम उनके परिवार में कई वर्षों से चला आ रहा है, जिसमें वे माते मुखियाओं और सामाजिक बंधुओं के साथ बैठकर भोजन करते हैं और उनकी पत्तलें उठाकर समाज में समानता का संदेश देते हैं।
सांसद लोधी ने कहा कि उन्हें बचपन से ही अपने माता-पिता द्वारा बाबा अंबेडकर के आदर्शों पर चलना सिखाया गया है, जिसका वे आज भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने समाज के आशीर्वाद को अपनी सफलता का कारण बताते हुए कहा कि इसी के फलस्वरूप वे दमोह संसदीय क्षेत्र से सांसद बने हैं।

इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने संकल्प लिया कि वे सभी बाबा साहेब के सर्वकालिक और सर्वस्पर्शी विचारों के अनुरूप आधुनिक भारत और समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में दमोह जिले के सभी माते मुखिया, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह, वैभव सिंह और बड़ी संख्या में जिले के अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..