दमोह में 28 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, विभिन्न खेलों में मिलेगा प्रशिक्षण..
दमोह – पुलिस अधीक्षक श्रृतकीर्ति सोमवंशी की अध्यक्षता में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर एक समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 28 अप्रैल से 27 मई 2025 तक किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण शिविर प्रातः 06 बजे से 08 बजे के मध्य खेल प्रशिक्षण केंद्र एसपीएम नगर दमोह, हॉकी एस्ट्रोटर्फ परिसर सिविल वार्ड स्टेडियम दमोह, पुलिस अस्पताल खेल मैदान, जेपीबी स्कूल खेल मैदान और सभी विकासखंड मुख्यालयों पर आयोजित होगा।
शिविर में 12 से 18 वर्ष की आयु के इच्छुक खिलाड़ी हॉकी, खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल और ताईक्वांडो जैसे विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, विकासखंड मुख्यालयों पर ग्रामीण युवा समन्वयकों के माध्यम से दो स्थानीय प्रचलित खेलों का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में जिला खेल संघों के पदाधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग के क्रीड़ा अधिकारी और विभागीय प्रशिक्षक/ग्रामीण युवा समन्वयक उपस्थित थे।
इच्छुक खिलाड़ी सिविल वार्ड स्थित जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय प्रशिक्षक रियाजउद्दीन राईन (मोबाइल नंबर: 9425628538) और शैलेंद्र चौधरी, ब्लॉक युवा समन्वयक (मोबाइल नंबर: 9340834613) से संपर्क किया जा सकता है।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..