दमोह में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन, दीनदयाल नगर मंडल के सदस्य हुए शामिल..
दमोह: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा 55 दमोह के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दीनदयाल नगर मंडल के सभी सक्रिय सदस्य शामिल हुए। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया।

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला प्रभारी सतानंद गौतम, सांसद राहुल सिंह, दमोह विधायक जयंत मलैया, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडे, राजेन्द्र सिंघई, हेमंत छाबड़ा, प्रीतम सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रीति सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, अरूण तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मंत्री संजय यादव, वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया, रमाकांत वाजपेयी, बृजेश सिंह, दान सिंह, और सुरेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।
दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया ने बताया कि उनके मंडल के सभी सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए हैं, जो पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुसार जनता के बीच संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
सम्मेलन में अरूण सोनी, कृष्ण राज, महेंद्र अहिरवार, देवल कटारिया, नर्मदा पटेल, मनीष शर्मा, संजय गौतम, विजय जैन, गणेश जाटव, अमित त्यागी, अखिलेश सिंह, रामकुमार अहिरवार, मोंटी रैकवार, अभिषेक सोनी, राहुल पाठक, मोनू राजपूत, टोनी राय, और विवेक भारती सहित कई सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया।
यह सम्मेलन संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
भाजपा युवा नेता सृजन असाटी ने 14 वीं बार किया रक्तदान
दमोह – भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं असाटी युवा समिति उपाध्यक्ष सृजन असाटी द्वारा जिला चिकित्सालय में इलाजरत विनोद चौरसिया उम्र45 वर्ष निवासी हिंडोरिया को रक्तदान किया। सृजन असाटी द्वारा 14 वीं बार रक्तदान जैसा महादान किया गया।

सृजन असाटी ने कहा कि रक्तदान महादान के समान है। हम सभी को समय-समय पर जरूरतमंद व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए एवं दूसरों के लिए भी रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। अन्य सभी दानो से बढ़कर है रक्तदान।
More Stories
कोरिडोर बनने से बुंदेलखंड का नाम बॉदकपुर के नाम से जाना जाएगा-सांसद राहुल सिंह लोधी..
चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख से अधिक का माल बरामद..
दमोह के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रदेश को किया गौरवान्वित: कलेक्टर कोचर ने किया सम्मानित..