दमोह में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन: लोधी ने कार्यकर्ताओं को बताया ‘देव तुल्य’
दमोह : जबेरा विधानसभा के नोहटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें विधानसभा के विभिन्न गांवों से कार्यकर्ता शामिल हुए।
स्थानीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था। उन्होंने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें ‘देव तुल्य’ बताया। लोधी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें करोड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा के सदस्य हैं, जो देश, समाज और राष्ट्र हित में कार्य करती है।”

सम्मेलन में मध्य प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, भाव सिंह, सत्येंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, रूपेश सेन और सभी मंडल अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस सम्मेलन का उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाना था।


More Stories
चल समारोह को लेकर कोतवाली पुलिस अलर्ट, CCTV कैमरों से रहेगी निगरानी; हुड़दंग और नशा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई..
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..