ग्राम आम चोपरा माता मंदिर में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव बैठक हुई संपन्न..
महिलाओं के माथे पगड़ी, पुरुषों के माथे तिलक सोहेगा..
भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की तैयारियां पूर्ण..
30 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य और दिव्य शोभा यात्रा..

दमोह- भगवान परशुराम प्रकटोत्सव 30 अप्रेल को मनाया जाएगा। सुबह परशुराम टेकरी मंदिर में हवन, पूजन होगा, शाम को शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। परशुराम प्रकटोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। सबसे पहले बैठक का शुभारंभ आमचौपरा से हुआ, इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में बैठकों के बाद समारोह को भव्यता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस बार कर्मकांडी ब्राह्मण भी अपनी टोली के साथ सहभागिता निभाएंगे जिनकी भी एक अहम बैठक हुई।

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव शोभायात्रा का पहला शुभारंभ जबलपुर नाका माता मंदिर से होगा। यहां से ब्राह्मण समाज की महिलाएं, युवा, पुरुष सिविल वार्ड के शिव पार्वती मंदिर पहुंचेंगे। जहां से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जिसमें समस्त दमोह के ब्राह्मण समाज की भागीदारी होगी। इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठक जबलपुरनाका स्थित माता मंदिर में रखी गई।

जिसमें वैशाली नगर, श्रीवास्तव कॉलोनी, आमचौपरा के विप्र बंधुओं में मोहन लाल सरैया, गिरीश मिश्र, राघवेंद्र दुबे, मनोज चौबे, मनीष तिवारी, राघवेंद्र दुबे, अभिलाष पांडे, जमना चौबे, रामजी चौबे, गनेश मिश्रा, अनुराग मिश्रा, जमना चौबे, शिवेंद्र तिवारी, पप्पू तिवारी, देवदत्त उपाध्याय की उपस्थिति रही। यहां निर्णय लिया गया कि सुबह परशुराम टेकरी पर हवन पूजन में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बैठक के अलावा इंदिरा कॉलोनी की बैठक श्रवण पाठक के नेतृत्व में शिवाजी स्कूल हनुमान मंदिर में रखी गई। वहीं फुटेरा मोहल्ला में बृजेंद्र तिवारी के द्वारा बैठक रखी गई। धर्मपुरा में नितिन कुरेरिया की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई है।

परशुराम भगवान की प्रतिमा
इस बार की परशुराम शोभायात्रा में भगवान परशुराम की 11 फुट ऊंची प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा में डे्रस कोड रहेगा जिसमें पुरुष पायजामा कुर्ता पहनकर माथे पर तिलक धारण करेंगे। वहीं मातृ शक्ति के सिर पर पगड़ी होगी। यह भव्य शोभयात्रा शाम को शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..