मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन आज
पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक श्री मलैया के नेतृत्व में 11 वां पुण्य विवाह सम्मेलन
450 वर-वधु बधेंगे परिणय सूत्र में
दमोह : 13 मई 2025
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया के नेतृत्व में होने जा रहें दमोह विधानसभा का कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन 14 मई 2025, दिन बुधवार को सुबह 10 बजे कृषि उपज मंडी परिसर सागर नाका दमोह में आयोजित किया जा रहा है। यहां पर लगभग 450 वर-वधु बधेंगे परिणय सूत्र में। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के पशुपालन एवं उेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता दमोह जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल सिंह ठाकुर, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, हटा विधायक उमादेवी खटीक, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेंद्र राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रश्मि दीपक सिंह परिहार रहेंगे।
आयोजन की अंतिम चरण की तैयारियों को लेकर सिद्धार्थ मलैया ने आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक लेकर आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि यह 11 वां पुण्य विवाह सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में बेटियों का कन्या दान लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आयोजन में दमोह के समस्त नगर वासियों से शामिल होने की अपील की गई है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..