जबेरा विधानसभा का सातवां मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन आज
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे राज्यमंत्री श्री लोधी
दमोह : 13 मई 2025
जबेरा में सातवां मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना का आयोजन आज 14 मई 2025 को कृषि उपज मंडी जबेरा में आयोजित किया जायेगा। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर कार्यक्रम स्थल पर बैठक ली। कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा अब तक उनके कार्यकाल में इसके पूर्व 06 बड़े विवाह समारोह आयोजन किए गए हैं जिसमें 8000 से अधिक जोड़ों की शादी संपन्न की गई। इसके पूर्व 04 मई 2025 को 1700 से अधिक जोड़ों का विवाह तेंदूखेड़ा में संपन्न कराया था और अब जबेरा में आयोजन किया जा रहा है जिसमें अभी तक लगभग 1300 से अधिक रजिस्ट्रेशन कराए जा चुके हैं और अभी निरंतर रजिस्ट्रेशन जारी हैं। उन्होंने कहा कुल मिलाकर इस वर्ष 3000 से अधिक शादी जबेरा में कराई जा रही है। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..