गर्भवती महिला को स्ट्रेचर व्हील चेयर उपलब्ध नही कराने पर
108 के स्टॉफ को नोटिस जारी
दमोह: 14 मई 2025
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ठाकुर ने बताया जिला चिकित्सालय के मेटरनिटी विंग में मेनगेट पर प्रसूतिकाओं के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था है, आया और बार्ड बॉय द्वारा प्रसूतिकाओं को ट्राएज कक्ष तक लाया जाता है, उन्होनें बताया गत दिवस संबंधित गर्भवती महिला को 108 के माध्यम से रेफर होकर आई थी और 108 से आने वाले मरीजो को चिकित्सालय के अंदर तक लाने की जिम्मेवारी 108 के स्टॉफ की होती है, इस संबंध में उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है।
जिले में 09 स्कूलों में बस का ऑडिट किया गया
शेष स्कूलों में प्रतिदिन किया जा रहा ऑडिट
जिले में 01-01 स्कूल में जाकर 01-01 बस का ऑडिट किया जा रहा
कमियां मिलने पर दिए जायँगे नोटिस
दमोह : 14 मई 2025
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत जिले में परिवहन विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा हैं। इस सबंध में परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने बताया जिले में 09 स्कूलों में बस का ऑडिट किया गया। आज हटा सड़क पर स्कूल में ऑडिट किया गया। उन्होंने बताया यातायात पुलिस के साथ बाकी स्कूलों में प्रतिदिन ऑडिट किया जा रहा है साथ ही इस दौरान जो कमियां पाई जा रही हैं उन्हें नोट की जा रही हैं, इन्हें नोटिस दिए जाएंगे। परिवहन अधिकारी ने बताया पूरे जिले में 01-01 स्कूल में जाकर 01-01 बस का ऑडिट किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया यह कार्य यातायात पुलिस, थाना पुलिस के साथ समन्वय करके किया जा रहा हैं।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..