दमोह जन परिषद चैप्टर के स्थापना दिवस पर 18 जून को दुबई की इंटरनेशनल मॉडल विद्या जोशी रहेंगी मुख्य अतिथि..
दमोह। जन परिषद के दमोह चैप्टर के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन आगामी 18 जून को बड़े उत्साह के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर दुबई से विशेष रूप से पधार रहीं बी यूनिक इंटरनेशनल मिसेज दुबई, मोस्ट पॉपुलर फेस ऑफ अबूधाबी, और लोकप्रिय रनवे मॉडल व एक्ट्रेस सुश्री विद्या जोशी पटेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। यह पहली बार है जब दमोह में फैशन और ब्यूटी जगत की किसी अंतरराष्ट्रीय शख्सियत का आगमन हो रहा है।
जन परिषद दमोह चैप्टर के पदाधिकारी सुधीर विद्यार्थी, मनोज जैन (पत्रकार), दिनेश प्यासी, अभिषेक सिंघई (एडवोकेट), सौरभ विद्यार्थी व प्रीति गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर दमोह की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी होंगी।
समारोह में नव-निर्वाचित जन परिषद जिला एवं महिला शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न होगा।
कार्यक्रम में जन परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामजी श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव नितिन श्रीवास्तव, संभागीय सचिव अन्नी दुबे (एडवोकेट), उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुनील जैन (सागर) सहित दमोह के अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से दमोह के नागरिकों को एक नई सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी दिशा मिलेगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे समारोह में सहभागी बनकर दमोह की परंपरा अनुसार अतिथियों का आत्मीय स्वागत करें।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..