पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा की नातिन प्रीशा प्यासी ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नैनीताल, 5 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देहरादून से नैनीताल छुट्टियाँ मनाने आईं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा की नातिन प्रीशा प्यासी ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। प्रीशा प्यासी, जो श्री प्रीतेश प्यासी एवं श्रीमती गुंजन प्यासी की सुपुत्री हैं, ने आज अपने नाना के घर में गमले में बीजारोपण कर पौधा लगाया।

प्रीशा ने न केवल पौधा लगाया बल्कि पक्षियों के लिए दाना और पानी भी रखा। उन्होंने गमले में पानी डालते हुए सभी बच्चों और परिवारों से अपील की कि वे अपने घरों में पौधे लगाएं और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि यदि हम छोटे-छोटे कदम उठाएं, तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है और हरियाली को बढ़ावा दिया जा सकता है।

प्रीशा की इस पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की और कहा कि छोटे बच्चों द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्पद है। पर्यावरण दिवस पर यह छोटा सा प्रयास बड़ा संदेश देता है कि यदि नई पीढ़ी जागरूक हो जाए तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित रह सकता है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..